Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

उत्तराखंड में पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक, पांच पत्रकारों के आश्रितों को आर्थिक सहायता की सहमति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना निदेशालय रिंग रोड देहरादून में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान बैठक में पांच पत्रकारों के आश्रितों को पत्रकार कल्याण कोष (कारपस फंड) से आर्थिक सहायता देने के लिए समिति ने सहमति जताई गई। साथ ही “मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना” के अन्तर्गत तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन देने पर भी सहमति बनी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उल्लेखनीय है कि पत्रकार एवं मृतक पत्रकार के आश्रितों के लिए पत्रकार कल्याण कोष (कारपस फंड) की स्थापना वर्ष 2008 में की गई। वर्तमान में पत्रकार कल्याण कोष (कारपस फंड) के मूलधन ₹7 करोड से अर्जित ब्याज के रूप में लगभग ₹24 लाख की धनराशि एंव ₹ 1 करोड़ 25 लाख की एफडी के रुप में जमा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कारपस फण्ड के मूलधन से अर्जित ब्याज की धनराशि से ही पत्रकार एंव उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता तथा वर्तमान में प्रदेश के 15 पात्र पत्रकारों को प्रतिमाह आठ-आठ हजार रुपये पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। बैठक में समिति के सदस्यों के रूप में अपर निदेशक सूचना आशीष कुमार त्रिपाठी, वित्त नियंत्रक शशि सिंह, डॉ. बीडी शर्मा, दिनेश जोशी, निशा रस्तोगी, दीन दयाल मित्तल उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।