संयुक्त ट्रेड यूनियन का आयुध निर्माणी के निगमीकरण के खिलाफ प्रदर्शन
केन्द्र की मोदी सरकार की ओर से देश में 41आयुध निर्माणी फैक्ट्रियों को निगम के हवाले करने के खिलाफ रक्षा संस्थानों की यूनियन के आन्दोलन को विभिन्न संगठनों ने समर्थन किया। इस मौके पर देहरादून जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
संयुक्त ट्रेड यूनियन के प्रदर्शन में सीटू, एटक, इंटक तथा इफ्टू के कार्यकर्ताओं ने हिस्सेदारी की। नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे गए ज्ञापन में आयुध निर्माणियों के निगमीकरण वापस लेने, रक्षा संस्थानों में हड़ताल पर रोक को वापस लेने, आयुध निर्माणियों को 7हिस्सों में बांटने के निर्णय को निरस्त करने तथा सभी 41 निर्माणियों को मजबूत करने की मांग की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार की निजीकरण की नीतियों का जोरदार विरोध किया।
इस अवसर पर सीटू के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी, सचिव लेखराज, एटक के महामंत्री अशोक शर्मा, एक्टू के संयोजक के पी चन्दोला, इन्टक एपी अमोली, ओपी सूदी, संग्राम सिंह पुंडीर, भगवन्त पयाल, रविन्द्र नौडियाल, रामसिंह भंडारी मामचंद, नरेन्द्र कुमार, अनन्त आकाश आदि ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता मौजूद थे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






