देहरादून ड्राइवर कन्डक्टर यूनियन के जितेंद्र पुंडीर अध्यक्ष और योगेश धीमान महामंत्री निर्वाचित, 17 फरवरी की हड़ताल को समर्थन
सीटू से सम्बद्ध जिला देहरादून ड्राइवर कन्डक्टर यूनियन के चुनाव में जितेंद्र पुंडीर अध्यक्ष और योगेश धीमान महामन्त्री चुने गए। सीटू के जिलामहामंत्री लेखराज ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देते हुए बताया कि यूनियन का चुनाव आईएसबीटी स्थित यूनियन कार्यालय में चुनाव प्रक्रिया सुबह सात बजे से आरंभ हुई। जो कि शाम चार बजे तक चली। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर चुनाव अधिकारी सीटू के जिला उपाध्यक्ष भगवान पयाल, सीटू के कोषाध्यक्ष एवं सहायक चुनाव अधिकारी रविंद्र नौटियाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, राम सिंह भंडारी ने चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर जितेंद्र पुंडीर ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रमोद सिंह को 145 वोट के भारी अंतर से हरा कर विजय हासिल की। पुंडीर को 171 मत मिले। वहीं, प्रमोद सिंह को 26 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। एक मत अवैध घोषित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
महामन्त्री पद पर योगेश धीमान ने अपने प्रतिद्वंद्वी शराफत अली को 88 मतों के अंतर से हरा कर विजय हासिल की। योगेश को 141 मत मिले। वहीं, शराफत को 53 वोट मिले। चार मतों को अवैध घोषित कर दिया। इस मौके पर तय किया गया कि 17 फरवरी को अखिल भारतीय हड़ताल का समर्थन किया जाएगा। साथ ही सरकार से एमबी एक्ट को वापस लेने की मांग की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर नर्निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र ने कहा कि वह ड्राइवर कंडक्टर की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्षरत रहे हैं। आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। 17 फरवरी 2024 को होने वाली परिवहन की हड़ताल को पूर्ण समर्थन दिया जाएगा। साथ ही हड़ताल को सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो काला कानून पास किया गया है, उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। नवनिर्वाचित महामंत्री योगेश धीमान ने आने वाले समय में कामगारों की समस्याओं के लिए संघर्ष का ऐलान किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



