Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

उत्तरकाशी के पुरोला में जेसीबी खाई में गिरी, हेल्पर की मौत, दो घायल

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र में सड़क से मलबा हटाने के दौरान एक जेसीबी मशीन खाई में जा गिरी। हादसे में इसके हैल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र में सड़क से मलबा हटाने के दौरान एक जेसीबी मशीन खाई में जा गिरी। हादसे में इसके हैल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुरोला स्थित स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद देहरादून रेफर कर दिया गया।
हादसा कंताड़ी सड़क पर शनिवार की शाम को हुआ। यहां हुडोली- कंताड़ी सड़क पर नैलाड़ी के समीप ज्योति कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक जेसीबी से सड़क से मलबा हटाया जा रहा था। इसी दौरान सुरक्षा दीवार के साथ ही सड़क धस गई। इसके जेसीबी भी करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना पर पुरोला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू किया गया।
पुरोला थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि घटना में हेल्पर राहुल कुमार (16 वर्ष) निवासी पंजाब की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ऑपरेटर गुरुजन सिंह (23) निवासी पंजाब व सूरज (25) निवासी जौनसार देहरादून गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। पुरोला में प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।
उत्तरकाशी से हरदेव सिंह पंवार की रिपोर्ट।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।