सीमा पर तैनात जवान, एक फोन पर घर में पिता को पहुंचाई ऑक्सीजन, मेजर जनरल (सेनि) बोले थैंक यू धस्माना जी
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज एक फोन पर सीमा पर तैनात पांचवी गोरखा राइफल्स के लांस हवलदार राहुल मल्ल के बीमार पिता को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचा कर उनको जीवन दान देने का प्रयास किया।

लगातार इस कोविड19 कि दूसरी लहर आने के बाद ऑक्सीजन गैस, ऑक्सीजन बेड व आईसीयू के लिए भटक रहे लोगों की चैरिटेबल ट्रस्ट देवभूमि मानव सांसाधन ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। ट्रस्ट के अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज एक फोन पर सीमा पर तैनात पांचवी गोरखा राइफल्स के लांस हवलदार राहुल मल्ल के बीमार पिता को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचा कर उनको जीवन दान देने का प्रयास किया।
आज 11 मई की सुबह सेना के अवकाश प्राप्त मेजर जनरल गोपाल कृष्ण थपलियाल ने धस्माना को फोन किया और कहा कि आप जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवा रहे हैं। मेरे एक जवान के पिता की तबियत ज्यादा खराब है और उनको ऑक्सीजन की आवश्यकता है। आप कैसे भी एक ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवा दीजिए।
धस्माना ने बताया कि सुबह एक भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं था। कोशिश करते रहे तो एक घंटे के बाद ऑक्सीजन के एक जंबो सिलेंडर की व्यवस्था कर दी गई। इसके संबंध में जनरल साहब को सूचित कर जवान के परिजनों को सिलेंडर उपलब्ध करवा दिया गया। इसे लगाने के बाद जवान के पिता का ऑक्सीजन स्तर सामान्य हो गया। मेजर जनरल गोपाल कृष्ण थपलियाल ने फोन करके उनका शुक्रिया अदा किया।
इस पर धस्माना ने कहा कि यह तो हमारा फर्ज है। जो बेटा सीमा पर तैनात रह कर हमारी व देश की सुरक्षा कर रहा है, उसके परिवार का हम कुछ ध्यान हम रख पाएं तो ये हमारा सौभाग्य है।



