Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

देहरादून सहित उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आज फिर होगी बारिश, इसके बाद धीरे धीरे गर्मी में होगा इजाफा

उत्तराखंड में एक बार फिर से पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्र में बादल बरस रहे हैं। सोमवार तीन मार्च की शाम से ही राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह मंगलवार की सुबह तक जारी रहा। लगातार बारिश से देहरादून का तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई। साथ ही पर्वतीय इलाकों में ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी भी हुई। फिलहाल आज मंगलवार चार मार्च की सुबह से ही देहरादून में कभी धूप तो कभी बादलों की छांव का खेल चल रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज मंगलवार चार मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कुछ जगह बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। पांच मार्च से लेकर 10 मार्च तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यानि कि बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज चार मार्च के लिए उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज बारिश प्रभावित पर्वतीय जिलों में 2800 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में तापमान का पूर्वानुमान
देहरादून में चार मार्च की सुबह करीब पौने 11 बजे तक तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। पांच से 11 मार्च तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 21, 23, 23, 24, 26, 27, 29 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान आठ, 11, 11, 10, 13, 14, 13 डिग्री रहने का अनुमान है। छह मार्च से देहरादून का तापमान बढ़ने लगेगा। नौ से 11 मार्च तक देहरादून में गर्मी बढ़ती जाएगी और होली से पहले ही गर्मी का अहसास होने लगेगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।