Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड के इन पांच जिलों में होली के दिन हो सकती है बारिश, होली के बाद से चढ़ने लगेगा पारा

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क है। ऐसे में बारिश की संभवना कम ही है। राजधानी देहरादून में भी बादलो की झीनी परत सूरज की चमक को रोक नहीं पा रही है। आज राज्यभर के जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कल होली के दिन आठ मार्च को पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आठ मार्च को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कही बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। साथ ही बर्फभारी देखने को भी मिल सकती है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद नौ मार्च से लेकर 11 मार्च तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
मंगलवार सात मार्च की सुबह करीब दस बजे देहरादून का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है। कल होली के दिन आठ मार्च को भी इसी तरह का तापमान रहने की संभावना है। 10 और 11 मार्च को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री रहने की संभावना है। 12 से 15 मार्च तक अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहने की संभावना है। इस बीच सात, आठ, 11, 12, 13, 14 मार्च को देहरादून में बादल छाए रहने की संभावना है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।