Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी हो सकती है बारिश, कल से दो दिन मैदानी इलाकों में भी संभावना

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों तक जोरदार बारिश के बाद आज रविवार को मैदानी इलाकों में सुबह से ही धूप खिल गई। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में अभी बारिश और बर्फबारी का क्रम जारी रहने की संभावना है। कल से दो दिन के लिए एक बार फिर से राज्यभर में बारिश का दौर चल सकता है। इसके बाद राज्यभर का मौसम शुष्क रह जाएगा और गर्मी सताने लगेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
इस साल फरवरी माह में जहां गर्मी पड़ी, वहीं मार्च माह बारिश में ही बीत गया। अप्रैल माह की शुरुआत भी बारिश से हुए और एक अप्रैल को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज रविवार दो अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर तथा शेष पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि का अनुमान है। ऐसे में आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
तीन और चार अप्रैल को भी राज्यभर में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में दोनों दिन बारिश प्रभावित इलाकों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पांच और छह अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
रविवार दो अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है। तीन और चार अप्रैल को देहरादून का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान अलग अलग दिन 16 और 14 डिग्री रहेगा। इसके बाद तापमान बढ़ेगा और पांच अप्रैल से नौ अप्रैल तक अधिकतम तापमान अलग अलग दिन 27, 27, 28, 29 और 29 डिग्री रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 15, 14, 16, 17, 17 डिग्री रहने का अनुमान है। इस बीच तीन, चार और नौ अप्रैल को देहरादून में बादल छाए रहेंगे।