Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 11, 2026

कोरोना को थामने के लिए इजराइल का बड़ा अभियान, पांच से 11 साल तक के बच्चों का टीकाकरण शुरू

कोरोना की संभावित लहर को टालने की दिशा में इजराइल ने एक बड़े अभियान की शुरुआत कर दी। इसके तहत पांच से 11 साल के बच्चों को कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं।

कोरोना की संभावित लहर को टालने की दिशा में इजराइल ने एक बड़े अभियान की शुरुआत कर दी। इसके तहत पांच से 11 साल के बच्चों को कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत आज मंगलवार से होनी थी, लेकिन एक दिन पहले ही टीकाकरण शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही इजरायल उन चंद देशों में शुमार हो गया है, जिसने कोरोना महामारी की एक और लहर को टालने के लिए इतनी कम उम्र के बच्‍चों के टीका लगाना शुरू किया है। गर्मी के मौसम में इस देश में डेल्‍टा वेरिएंट के चलते कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्‍या में इजाफा देखा गया था। इसके बाद इरजाइल ने बूस्‍टर डोज के लिए भी अभियान छेड़ा था।
अब फिर संक्रमण के मामलों में कुछ वृद्धि दर्ज की जा रही है। ऐसे में इजराइल के पीएम नफताली बेनेट ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि-देश में बच्‍चे इस संक्रमण से प्रभावित हो रहे हैं। हाल में सामने आए कोरोना के कन्‍फर्म केसों में से लगभग आधे मरीजों की उम्र 11 वर्ष से कम है। प्रशासन ने पहले ही 12 से 17 वर्ष तक की उम्र के किशोरों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया था, लेकिन Pfizer कंपनी के ट्रायल और इजरायली वैज्ञानिकों के पैनल की सिफारिशों के बाद यह उम्र सीमा कम करने के बारे में निर्णय लिया गया।
हालांकि कम उम्र के बच्‍चों के लिए यह अभियान आधिकारिक तौर पर मंगलवार से शुरू होने वाला था, लेकिन एएफपी (AFP) की टीम ने तेल अवीव में देखा कि सोमवार रात से ही टीके लगाए जाने लगे हैं। एक क्‍लीनिक के बाहर बच्‍चों को Pfizer-BioNTech के टीके लगा रही हेली नेव ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में बच्‍चों को बचाने का सर्वश्रेष्‍ठ उपाय टीकाकरण ही है।
उन्‍होंने कहा कि यह फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन अमेरिका से उपलब्‍ध डाटा, जिसने इस माह की शुरुआत में पांच से 11 वर्ष की उम्र के बच्‍चों को टीका लगाना शुरू किया है, ने हमें काफी हद तक आश्‍वस्‍त किया। पीएम का खुद अपने छोटे बेटे को मंगलवार सुबह कोरोना वैक्‍सीन का टीका लगवाने का कार्यक्रम है, उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी। इजरायल में अब तक 9 मिलियन (90 लाख) लोगों में से 5.7 मिलियन से अधि‍क लोग पूरी तरह से वैक्‍सीनेट हो चुके हैं।