Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 4, 2026

केदारनाथ धाम में पीतल है या सोना, जांच कराने से क्यों डर रही सरकारः लालचंद शर्मा

केदारनाथ धाम के गर्भगृह में गर्भगृह में लगे सोने को लेकर लगे आरोपों के बाद अब देहरादून महानगर कांग्रेस के पूर्व   अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी प्रदेश सरकार पर हमला किया है। लालचंद शर्मा ने कहा कि मंदिर में पीतल लगाया गया या सोना, इसकी जांच कराई जानी चाहिए। हर बार की तरह सरकार जांच से क्यों डर रही है। उन्होंने कहा कि जांच से ही साफ होगा कि मंदिर के गर्भगृह में सोना लगाया गया है, या फिर सोने के नाम पर लोगों की धार्मिक भावनाओं से खेला गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लालचंद शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया में चारधाम महापंचायत उपाध्यक्ष और केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। संतोष त्रिवेदी ने मंदिर प्रांगण के बनाए एक विडियो में आरोप लगाया कि मंदिर के गर्भगृह में लगा सवा अरब का सोना पीतल में तब्दील हो गया। वीडियो में पुरोहित ने दावा किया कि गर्भ गृह में सोने की जगह पीतल लगाया गया। इस वीडियो में मंदिर कमेटी पर सोने की जांच न करने का आरोप लगाया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में केदारनाथ मंदिर समित‍ि ने खंडन किया है। बीकेटीसी के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने इसका खंडन करते हुए बकायदा इसका खंडन पत्र जारी किया है। वहीं, अब राज्य की जनता जानना चाहती है कि आखिर सच्चाई क्या है। ऐसे में मंदिर समिति भी जांच कराने की बात क्यों नहीं कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पढ़ेंः पीतल में बदल गया केदारनाथ धाम में करोड़ो का सोना, इन आरोपों पर मंदिर समिति ने दिया ये जवाब
उन्होंने कहा कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पिछले माह पेटीएम से दान करने के क्यूआर कोड का मामला भी सामने आया था। पहले मंदिर समिति ने कहा कि ये हमने नहीं लगाए हैं। इसकी रिपोर्ट तक पुलिस में दर्ज कराई गई। बाद में इसी मामले में लीपापोती कर दी गई है। इसी तरह केदारनाथ धाम में सोने की जगह पीतल के मामले को दबाने के प्रयास हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पीएम नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखेंगे। क्योंकि वह बाबा केदार का खुद को भक्त बताते हैं। ऐसे में उन्हें ही बताना चाहिए कि उत्तराखंड के तीर्थस्थलों में आखिर क्या चल रहा है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।