Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

त्योहारी सीजन में पुलिस आई एक्शन में, मास्क न लगाने वालों के चालान

त्योहारी सीजन में कोरोना से सुरक्षा भी जरूरी है। अभी भी लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में दून पुलिस ने मास्क न लगाने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।
देहरादून नगर कोतवाली पुलिस ने मास्क न लगाने वाले व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर 270 व्यक्तियों का चालान कर 54000 रुपये चालान के रूप में वसूले। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के तहत आठ चालान किए गए। पुलिस ने राजपुर रोड, घंटाघर, धामावाला बाजार, मोती बाजार, तिलक रोड, कांवली रोड, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक रेलवे स्टेशन रोड पर ये अभियान चलाया।
कैंट पुलिस ने कौलागढ रोड, किशन नगर चौक, गढी चौक, चौकी सर्किट हाउस, पंडितवाडी आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चालाया। इस दौरान मास्क ना लगाने वाले व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर 141 व्यक्तियों का चालान कर 28200 रुपये वसूले गए।
नेहरू कालोनी पुलिस ने जोगीवाला चौक, फव्वारा चौक, मथुरा वाला चौक, विधानसभा चौक मास्क न लगाने वाले 45 और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर 52 लोगों के चालान किए। इसके तहत 19400 रुपये जुर्माना वसूला गया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।