Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

कोरोना के नियमों के प्रति लापरवाही पड़ रही भारी, पुलिस का एक्शन जारी

कोरोना के नियमों के प्रति लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। पुलिस का इसे लेकर अभियान भी जारी है। फिर भी लोग तीन नियम-मुंह व नाक को मास्क से ढकना, शारीरिक दूरी, बार बार हाथ धोने के प्रति रुचि नहीं दिखा रहे हैं। नतीजन सड़कों पर निकलने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान चल रहा है।
पटेलनगर थाना पुलिस ने मंडी चौक, नयागांव चौक, लाल पुल चौक, चंद्रमणि चौक, टीका राम चौक आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इनमें सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने वाले 55 व्यक्तियों से 11000 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर 90 व्यक्तियों से 18000 रुपये वसूले।
फ्री मास्क किए वितरित
देहरादून कोतवाली नगर पुलिस ने 161 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने राजपुर रोड, घंटाघर, पलटन बाजार, तहसील चौक, धमावाला, हनुमान चौक, मोती बाजार, तिलक रोड, कांवली रोड, लक्ष्मण चौक, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, रेलवे स्टेशन मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर 32200 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले। वहीं, दो का वाहन अधिनियम के तहत चालान कर एक हजार रुपये वसूले। साथ ही मास्क न पहनने वालों को फ्री मास्क भी वितरित किए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।