Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: ग्राफिक एरा में योग से स्वास्थ्य का संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने विविध योगासनों का प्रदर्शन कर शारीरिक क्षमता और लचीलेपन का परिचय दिया। योगोत्सव के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साह और ऊर्जा के साथ सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, कपालभाती, अनुलोम-विलोम तथा भ्रामरी प्राणायाम जैसे योगाभ्यास किए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके साथ ही ताड़ासन, भुजंगासन, मकरासन एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योग सत्र का संचालन प्रज्ञा सवाई ने किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, डॉ एएस शुक्ला, शिक्षक- शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में भी योग का भव्य आयोजन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी कुलपति प्रो. तबस्सुम नक़वी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। योग सत्र में कुलसचिव (रजिस्ट्रार) प्रोफेसर ज्योति छाबड़ा, डीन अकादमिक्स, प्रोफेसर प्रमोद नायर, विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य, गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा छात्राओं ने सहभागिता की। योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इसके साथ ही ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, मकरासन सहित विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट संतुलन, लचीलेपन एवं शारीरिक दक्षता का परिचय देते हुए योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस अवसर पर प्रभारी कुलपति प्रो. तबस्सुम नक़वी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने की एक वैज्ञानिक एवं प्रभावी जीवन-पद्धति है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान तनावपूर्ण एवं प्रतिस्पर्धात्मक जीवन में योग मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संकल्प लिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन उत्साह, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण रहा, जिसने योग के वैश्विक संदेश “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” को सार्थक रूप से अभिव्यक्त किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।