Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार: कोविड महामारी की चुनौतियों का सामना करने में डिजीटल प्लेटफार्म का महत्वपूर्ण योगदान

देहरादून में ग्राफिक एरा डीम्ड युनिवर्सिटी में एडवान्स्ड मार्केटिंग 4.0 विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार में विशेषज्ञों का कहना था कि विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म कोविड महामारी की चुनौतियों का सामना करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

फोटोः लुट्ज एच

देहरादून में ग्राफिक एरा डीम्ड युनिवर्सिटी में एडवान्स्ड मार्केटिंग 4.0 विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार में विशेषज्ञों का कहना था कि विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म कोविड महामारी की चुनौतियों का सामना करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कोविड ने डिजिटल वल्र्ड को और मजबूत कर दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि कोविड महामारी ने डिजिटल और इण्टनेट आधारित सेवाओं की अहमियत और ताकत को देश और दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया।
इस वेबिनार में आज जर्मनी के प्रो. (डा.) लुट्ज एच. ने कहा कि वर्तमान में बाजार में उपलब्ध सभी सेवाओं को इण्टरनेट कनैक्टिविटि बढ़ाने और डिजिटल रूप् से सशक्त करने की आवश्यकता है। क्योंकि भविष्य का बाजार डिजिटल मार्केट के रूप में विकसित होने वाला है।

फोटोः प्रदीप नेगी

गवर्नेन्स आरएके बैंक दुबाई के प्रोग्राम मैनेजर प्रदीप नेगी ने ग्राहक केन्द्रित दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए कहा कि ग्राहकों की जरूरत, उनकी मांग व उत्पाद के सपोर्ट सिस्टम को समझने के लिए डिजिटल साक्षरता आवश्यक है।

फोटोः फिंक
डिसक्रिप्टिव मार्केंटिग रणनीती के बारे में समझाते हुए फ्रांस के कालेज डिपेरिस के वाईस प्रेसिडेंट फिंक ने कहा कि भारत जैसे देश में बाजार में कोई नया विचार का्रंतिकारी साबित हो सकता है। ऐसे नवोचार की डिजिटल तकनीक और इण्टरनेट में आपार संभावनाएं हैं।

फोटोः हर्षवर्धन चौहान 
विश्वविद्यालय के मैनेजमेण्ट विभाग और कानफेडेरशन आफ इण्डियन इन्डस्ट्री (सीआईआई) के संयुक्त वेबिनार में नेचर्स बास्केट के वाईस प्रेसिडेण्ट हर्षवर्धन चौहान और ग्रांट थार्टन की निधि महेश्वरी ने भी डिजिटल और एडवान्स्ड मार्केटिंग पर अपने विचार रखे।

फोटोः निधि महेश्वरी

वेबिनार का संचालन गिरिश लखेड़ा ने किया। इस मौके पर मैनेजमेण्ट के विभागाध्यक्ष डा. नवनीत रावत, कार्तिकेय रैना, देश के के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षाविद् और ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राएं व शिक्षक आनलाईन माध्यम से उपस्थित रहे।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।