Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 30, 2026

धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस, कहीं गोष्ठी तो कहीं रक्तदान शिविर आयोजित

जिला रेडक्रॉस शाखा देहरादून व डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रेडक्रॉस दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं दून के एसीएमओ डॉ. सी एस रावत ने कहा की विश्व में मानवता का संदेश देते हुए निस्वार्थ सेवा करने वाले सर्वाधिक स्वयंसेवक रेडक्रॉस से जुड़े हैं। उन्होंने स्वयं उत्तरकाशी जनपद में विभिन्न अवसरों पर रेडकॉस के स्वयंसेवकों को बिना किसी आदेश के सराहनीय कार्य करते हुए देखा है। इससे मुझे भी प्रेरणा मिली है और आज मैं देहरादून में रेडक्रॉस के सभी पदाधिकारियों के संपर्क में हूं। टीम के साथ सदेव कार्य करने के लिए तत्पर हूं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल शैलजा पंत ने सर जीन हेनरी डूनेट को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने मानवता के लिए जो कार्य किया उसको आगे बढ़ाने के लिए हमें निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। साथ ही युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके संस्थान में पूर्व से ही यूथ रेडक्रॉस टीम का गठन किया जा चुका है। इसमें छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करने के लिए उत्सुक हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रेडक्रॉस के जिला चेयरमैन डॉ. एम एस अंसारी ने कहा कि रेडक्रॉस ने विभिन्न अवसरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किए हैं, जिसको राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सराहा गया है। आज भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाता है। हमें दूसरों के लिए कार्य करने के लिए जो संतोष प्राप्त होता है उससे बड़ा कोई सुख नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रेडक्रॉस की जिला सचिव कल्पना बिष्ट ने रेडक्रॉस की जानकारी विस्तार में दी और बताया कि इसके साथ सिद्धांतों पर चलकर ही विश्व में शांति का संदेश दिया जा सकता है। समारोह में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न गढ़वाली कुमाऊनी नेपाली पंजाबी आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सराहनीय प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा रेडक्रॉस के स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर रेडक्रास के वाइस चेयरमैन सुभाष सिंह चौहान, सचिव कल्पना, बेस्ट मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य मनोज गोविल, राज्य कोषाध्यक्ष मोहन खत्री, योगेश अग्रवाल, पुष्पा भल्ला, विनोद पुनेठा, जितेंद्र सिंह बुटोइया, डॉ लक्ष्मी पुनेठा, पुष्पा भल्ला, रूपाली शर्मा, अनामिका, सोनी गुप्ता, डॉक्टर दीक्षा गुप्ता, अंकिता, रमेश प्रसाद रतूड़ी, डॉक्टर शिफाअत अली, जाहिद हुसैन, रूपाली शर्मा सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

थैलेसीमिया और रेडक्रॉस दिवस पर एकत्र किया 375 यूनिट ब्लड
जिला रेडक्रॉस शाखा देहरादून एवं देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय मांडूवाला के संयुक्त तत्वावधान में विश्व थैलेसीमिया दिवस एवं विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर “मेगा रक्तदान शिविर” का सफलतापूर्वक आयोजन किया है। चांसलर संजय बंसल ने बताया कि हम ग्रुप की स्थापना के 18 साल बाद से इस तरह का आयोजन कर रहे हैं। कैंप का उद्घाटन स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल के निदेशक डॉ. अजय कुमार ने किया। विशिष्ठ अतिथि डीबीय की वीसी प्रो. (डॉ.) प्रीति कोठियाल, अति विशिष्ट अतिथि रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. एम.एस. अंसारी, कोषाध्यक्ष मोहन खत्री, कल्पना बिष्ट, पुनीत कौरा, दीपक ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य डॉ अमनदीप सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रेषित किया गया अतिथियों का स्वागत डीन डॉ. सायंतन और समन्वयक (एनएसएस, आईआरसीएस) डीबीयूयू भूपेंद्र द्वारा किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों द्वारा लगभग 375 यूनिट रक्तदान किया गया। ये रक्त देहरादून के विभिन्न अस्पतालों के ब्लड बैंकों राजकीय दून ब्लड बैंक, सुभारती, महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, हिमालयन हॉस्पिटल एवं आईएमए ब्लडबैंक द्वारा एकत्रित किया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ. एम एस अंसारी, सचिव कल्पना बिस्ट, मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य मनोज गोविल, मोहन खत्री, डॉ. शिफाअत अली, जाहिद हुसैन, जितेंद्र सिंह बुटोइया, डॉ. दीक्षा गुप्ता. अंकिता, रमेश प्रसाद रतूड़ी इत्यादि ने रक्तदान शिविर में सहयोग किया। रक्तदान करने वाले सभी छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला। 70 छात्र-छात्राएं हिमोग्लोबिन की कमी के कारण रक्तदान नहीं कर पाए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।