Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

ग्राफिक एरा में इंटरनेशनल फ्यूज़न गाला, नजर आई विभिन्न देशों की संस्कृति की झलक

देहरादून में ग्राफिक एरा में इंटरनेशनल फ्यूज़न गाला में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशों की संस्कृति की झलक दिखाई। इंटरनेशनल फ्यूज़न गाला में विभिन्न देशो के छात्र-छात्राओं की संस्कृति को जानने का मौका मिला। कार्यक्रम में युगांडा, जांबिया, साउथ सुडान, जिंबॉब्वे, लाइबेरिया, साउथ अफ्रीका और तंजानिया के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कल्चरल ईव में कैमिला, युगांडम, जांबियन कल्चर और सेलेस्टे के डांस ने इस शाम को और भी रंगीन बना दिया। तो वहीं आब्रे, लौंटाना, हिबा और जोसली टूमी के गीतों ने दर्शकों को भाव- विभोर कर दिया। कल्चरल ईव में विदेशी छात्र-छात्राएं पारंपरिक पोशाकों में झूमते और थिरकते नजर आए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीटेक ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल अफेयर्स डिपार्टमेंट ने किया। कार्यक्रम में डीन इंटरनेशनल अफेयर्स डॉ. डी. आर. गंगोडकर, अन्य पदाधिकारी और शिक्षक शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *