ग्राफिक एरा में अंतर्राष्ट्रीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, अनुसंधान को बेहतर करेगा एआई
ग्राफिक एरा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में विशेषज्ञों ने एआई तकनीकों के माध्यम से अनुसंधान को नई दिशा देने पर जोर दिया। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में क्वालिटेटिव रिसर्च यूजिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय एफडीपी के समापन सत्र में मुख्य अतिथि सेल प्रेस जर्नल की संपादक डॉ. कनुधा शारदा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज शोध की दुनिया में क्रांति ला रहा है। इसके माध्यम से जटिल गुणात्मक डाटा का विश्लेषण अधिक प्रभावशाली तरीके से किया जा सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने शोधकर्ताओं से कहा कि वे अपने अध्ययन में नवाचार और नई तकनीक को अपनाएं जिससे समाज को समस्याओं के ठोस समाधान मिल सकें। कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा के डिपार्टमेंट आफ मैनेजमेंट स्टडीज ने भारतीय विश्वविद्यालय संघ के शैक्षणिक व प्रशासनिक विकास केंद्र के सहयोग से किया। कार्यक्रम में एचओडी डॉ. नवनीत रावत, संयोजक डॉ. आशुलेखा गुप्ता, डॉ.सोनल, शिक्षक- शिक्षिकाएं और पीएचडी स्कॉलर्स मौजूद रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ग्राफिक एरा का आईआईआईटी इलाहाबाद से एमओयू
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने आईआईआईटी, इलाहाबाद के साथ एमओयू किया। यह एमओयू दोनों संस्थाओं के छात्र-छात्राओं को अकादमिक व शोध के क्षेत्र में सहयोग के लिए किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से शोध परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मेलन, सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा। एमओयू के माध्यम से फैकल्टी विकास कार्यक्रम और छात्र-छात्राओं के कौशल विकास को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



