Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 21, 2026

ग्राफिक एरा में विकास में सूक्ष्मजीवों की भूमिका पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में सतत विकास के लिए माइक्रोबॉयल इनोवेशन पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हो गया है। इसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ सतत विकास में सूक्ष्मजीवों की भूमिका, नवीन शोध और व्यावहारिक समाधानों पर चर्चा करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च देहरादून के डायरेक्टर डॉ एम मधु ने कहा कि सूक्ष्मजीव आधारित तकनीकी मृदा की उर्वरता बढ़ाने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने तथा फसलों की उत्पादकता और गुणवत्ता सुधारने में सहायक है। उन्होंने कहा कि मिट्टी की गिरती सेहत से पोषण, स्वास्थ्य और राष्ट्र विकास प्रभावित होते हैं, इसलिए सूक्ष्मजीव आधारित टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाना अत्यंत आवश्यक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह ने कहा कि माइक्रोबॉयल इनोवेशन जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह कार्बन उत्सर्जन कम करने, अपशिष्ट प्रबंधन सुधारने और हरित तकनीक को बढ़ावा देने में सहायक है। इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में छह तकनीकी सत्र होंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इनमें बायोरिमेडिएशन और पर्यावरणीय सततता, फसल उत्पादकता एवं पौध संरक्षण के लिए सूक्ष्मजीव आधारित दृष्टिकोण, उद्योगों में सूक्ष्मजीवों के अनुप्रयोग तथा खाद्य सूक्ष्मजीव विज्ञान और सुरक्षा जैसे विषयों पर व्यावहारिक चर्चा की जाएंगी। अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 10 देशों, 16 राज्यों के वैज्ञानिक, शोधकर्ता और विशेषज्ञ अपने शोध पत्र और समाधान प्रस्तुत करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन ट्रैफिक अधिनियम यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट, यूकॉस्ट, यूसीबी, पीएमएमआईटी सोसायटी, एमबीएसआई ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में कुल सचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेण्ट की हेड डॉ अंजू रानी, प्रो पंकज गौतम, डॉ सौरव गंगोला, डॉ देबासीस मित्रा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सम्मेलन का संचालन डॉ दिव्या वेणुगोपाल ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *