Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

ग्राफिक इरा में अंतरराष्ट्रीय एनालिटिकल संगोष्ठी 26 मई से, 300 से अधिक शोधपत्र होंगे प्रस्तुत

देहरादून में ग्राफिक इरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में कल 26 मई से अंतरराष्ट्रीय एनालिटिकल (विश्लेषात्मक) संगोष्ठी और प्रदर्शनी शुरू होगी। तीन दिन के कार्यक्रम में भारतीय और अंतराष्ट्रीय वैज्ञानिक और शोधकर्ता प्रतिभाग करेंगे।

देहरादून में ग्राफिक इरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में कल 26 मई से अंतरराष्ट्रीय एनालिटिकल (विश्लेषात्मक) संगोष्ठी और प्रदर्शनी शुरू होगी। तीन दिन के कार्यक्रम में भारतीय और अंतराष्ट्रीय वैज्ञानिक और शोधकर्ता प्रतिभाग करेंगे। संगोष्ठी में दवाईयों, खाद्य और पेय पदार्थों, पेट्रोकेमिकल, कृषि और जीव – प्रौद्योगिकी से जुडी नयी और महत्वपूर्ण शोधों पर 300 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत करे जाएंगे।
संगोष्ठी के आयोजन से इन विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे शोधकार्य को बढ़ावा मिलेगा और प्रतिभावान शोधकर्ताओं के शोधकार्य को बड़े स्तर पर सराहना और मान्यता मिलेगी। संगोष्ठी का आयोजन भारतीय पेट्रोलियम संसथान – सी.एस.आई.आर. देहरादून, इंडियन सोसाइटी ऑफ एनालिटिकल साइंटिस्ट्स (आई. ओ. सी. एल.) और ग्राफिक इरा के एलाइड साइंसेज विभाग की सहभागिता से किया जा रहा है। संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग हो रही विशेषलात्मक तकनीकों पर शोधकर्ता, वरिष्ठ वैज्ञानिक और एक्सपर्ट्स विचार-विमर्श और चर्चा करेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के उदघाटन समारोह के मौके पर आइ. एस. ए. एस. के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. कपूर, आई. आई. पी. के निदेशक डॉ. अंजन रे, आइ. एस. ए. एस. के अध्यक्ष डॉ. क्रिस्टोफर, यू. कास्ट के महानिदेशक डॉ.
राजेंद्र डोभाल, आई. ओ. सी. एल. के निदेशक डॉ. एस. एस. वी. राजकुमार, और ऐन. पी. ए. एल. के निदेशक प्रोफ. वेणुगोपाल उपस्थित रहेंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।