Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

अंतर महाविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिताः बिरला कैम्पस को हराकर डीएवीपीजी देहरादून ने जीता खिताब

हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय की महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने बिरला कैम्पस श्रीनगर को 28-23 से हराकर खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता डीएवी महाविद्यालय की ओर से दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मैच का शुभारम्भ डीएवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके सिंह एवं खेल महासचिव जसविंदर सिंह गोगी ने किया। पहला मैच राठ महाविद्यालय पैठाणी एवं एमकेपी महाविद्यालय देहरादून के बीच हुआ। इस मुकाबले को पैठाणी ने जीता। दूसरा मुकाबला डॉलफिन इंस्टीट्यूट एवं डीवीएस कॉलेज देहरादून के बीच हुआ। इस मैच को जीत कर डॉलफिन ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पहला सेमीफाइनल मुकाबला बिरला कैम्पस श्रीनगर एवं पैठाणी महाविद्यालय के बीच हुआ। इसमें बिरला कैम्पस श्रीनगर ने जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल डॉलफिन इंस्टीट्यूट एवं डीएवी के मध्य हुआ। इसमें डीएवी कॉलेज ने अपनी जगह फाइनल के लिए बनाई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फाइनल मुकाबले में डीएवी पीजी कॉलेज ने बिरला कैम्पस श्रीनगर को 28-23 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रमुख रूप से डीएवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, खेल महासचिव डा. जसविंदर सिंह गोगी, बिरला कैम्पस श्रीनगर के स्पोर्ट निदेशक प्रो. मोहित बिष्ट, डॉ. अतुल सिंह, प्रो. मनोज कुमार जादौन, प्रो. शिखा नागलिया, डॉ. प्रतिमा सिह, डॉ. हरप्रीत कौर आदि उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।