Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

विधानसभा निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों को दिया जाए 50 लाख का बीमा कवरेजः शिक्षक संघ

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने उत्तराखंड में चुनाव ड्यूटी पर लगे कार्मिकों को 50 लाख रुपये का बीमा कवरेज देने की मांग की। इस संबंध में संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के लिए कसरत आरंभ हो चुकी है। इसमें शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाी जा रही है। 14 फरवरी को राज्य में मतदान होगा। वहीं, देश के साथ ही प्रदेश में बढ़ते हुए कोविड संक्रमण के मद्देनजर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने कार्मिकों को बीमा कवर देने की मांग की। कहा कि उत्तराखंड में कई मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां तक पहुंचना भी जान को जोखिम में डालने के समान है। साथ ही कोरोना की मार भी पड़ रही है। ऐसे में आगामी विधानसभा निर्वाचन ड्यूटी में लगाये गये सभी शिक्षक एवं कार्मिकों के लिए (प्रशिक्षण अवधि से लेकर निर्वाचन परिणाम तक) के लिए 50 लाख रुपए का आवश्यक बीमा कवरेज दिया जाए।
साथ ही उन्होंने कोविड संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक उपकरण, पीपीई किट आदि की व्यवस्था की भी मांग की। उन्होंने कहा कि विगत विधानसभा, स्थानीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों और कार्मिकों को अभी तक पिछला टीए, डीएल आदि का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में सभी शिक्षक और कर्मचारियों का पिछला भुगतान भी शीघ्र किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *