Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

पिता ने दी बेटे से 25 हजार रुपये लूट की सूचना, पुलिस ने बेटे का काटा पांच हजार का चालान, पढ़िए आनलाइन गेम की कहानी

कॉलेज की फीस जमा कराने जा रहे युवक से 25 हजार रुपये लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन पुलिस सतर्क हुई और मामले की जांच शुरू की गई।

कॉलेज की फीस जमा कराने जा रहे युवक से 25 हजार रुपये लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन पुलिस सतर्क हुई और मामले की जांच शुरू की गई। फिर पता चला कि मामला लूट से नहीं, बल्कि जुए से जुड़ा है। इस पर पुलिस ने गलत सूचना देने वाले के बेटे का ही पांच हजार रुपये का चालान काट दिया। इस पर उन्हें तीस हजार रुपये की चपत लग गई।
मामला उत्तराखंड में नैनीताल जिले की हल्द्वानी कोतवाली से जुड़ा है। आज 11 अगस्त को निवासी शशि बिहार काशीपुर निवासी ने दोपहर करीब 12 बजे हल्द्वानी कोतवाली में बेटे से लूट की सूचना दी। बताया कि उनका पुत्र सौरभ टम्टा ओपन विश्वविध्यालय का छात्र है। वह स्कूल फीस जमा करने तीन पानी हल्द्वानी जा रहा था। तो ओपन विश्वविध्यालय के पास उसके साथ तीन लड़को ने मारपीट करते हुये उससे 25000 रुपये की धनराशि लूट ली।
लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। इस सूचना पर चौकी मंडी से पुलिस घटनास्थल पर पड़ताल के लिए पहुंची और घटना की जानकारी उच्च अधिकारियो को दी गयी। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र, हल्द्वानी कोतवाली निरीक्षक कैलाश नेगी पुलिस के मौके पर पहुंच कर घटना की जॉंच की। बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की गई, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ।
इस संबंध में पुलिस को शक हुआ और शिकायत करने वाले के पुत्र सौरभ से गहनता से पूछताछ की गई। इस पर वह सच उगल गया। उसने बताया कि उसने ऑनलाइन तीन पट्टी गेम अपने मोबाइल से खेला था। इसमे वह 25000 रुपये हार गया। घरवालो के डर से लूट की झूठी सूचना दी। इस दौरान उसके परिजन भी पहुंच गए। पुलिस को झूठी सूचना देने पर सौरभ टम्टा का पुलिस ने पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत सौरभ का पांच हजार रुपये का चालान किया। साथ ही पुलिस अब सौरभ टम्टा की कांउसिलिंग कर रही है।