Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 1, 2026

दिल्ली के डीपीएस स्कूल में बम की सूचना से हड़कंप, बच्चों को स्कूल से किया बाहर, जांच में जुटी पुलिस टीम

दिल्‍ली के मथुरा रोड स्थित डीपीएस स्‍कूल में बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। एक ईमेल के जरिए स्‍कूल में बम होने की जानकारी दी गई है। इस सूचना के बाद स्‍कूल को एहतियातन खाली करवा लिया गया है। बम स्‍क्‍वॉड के साथ दिल्‍ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। हालांकि पुलिस ने स्कूल को खाली कराकर जांच-पड़ताल की, मगर बम कहीं नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, स्कूल से सभी बच्चों को बाहर कर दिया गया है और अंदर छानबीन के बाद बम जैसा कुछ नहीं मिला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गौरतलब है कि इसी माह 12 अप्रैल की सुबह सुबह 10.49 बजे दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में स्थित इंडियन स्कूल को एक मेल मिला था। उसके सबजेक्ट में बम की धमकी की बात लिखी थी। मेल में लिखा था कि स्कूल में बम प्लांट किया गया है। इस सूचना से पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया और आनन-फानन स्कूल को खाली करा लिया गया था। बम निरोधी दस्ते के बाद अब स्वाट टीम भी स्कूल पहुंची, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला।