Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

महंगाई का रसोई में तड़काः फिर बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दाम, घरेलू और कर्मर्शियल सिलेंडर दोनों हुए महंगे

महंगाई का रसोई में फिर से तड़का लगा है। एक बार फिर से रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है।

महंगाई का रसोई में फिर से तड़का लगा है। एक बार फिर से रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। आज गुरुवार 19 मई को 14.2 किग्रा के घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर 8 रुपये महंगा हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इस माह में ये दूसरी बार वृद्धि की गई है। वहीं, देश के कई शहरों में अब घरेलू गैस सिलेंडर एक हजार रुपये की कीमत को पार कर गया है। वहीं, उत्तराखंड में इसकी कीमत पहले ही एक हजार रुपये के पार थी। कीमत बढ़ने से अब खाना पकाना, या होटल में खाना दोनों ही महंगा हो गया है।
प्रमुख शहरों में दाम
आज से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1003 रुपये पर मिलेगा। पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये से 1003 रुपये पर पहुंच गया है। आज कोलकाता में एलपीजी के दाम 1029 रुपये और चेन्नई में 1018.5 रुपये तक आ गए हैं। मुंबई में इसकी कीमत 1002.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।
इससे पहले 7 मई को भी बढ़े थे दाम
देश में इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था और उस समय 50 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी भरकम बढ़ोतरी की गई थी। इसके साथ ही मई महीने में दो बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की जा चुकी है। वहीं आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी 8 रुपये महंगे हो चुके हैं।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम
अब 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम दिल्ली में 2354 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं। कोलकाता में 2454 रुपये प्रति सिलेंडर, मुंबई में 2306 रुपये प्रति सिलेंडर, चेन्नई में 2507 रुपये प्रति सिलेंडर कीमत हो गई है।
उत्तराखंड की राजधानी में आसमान छू रहे दाम
उत्तराखंड में देश की राजधानी दिल्ली से ज्यादा रसोई गैस सिलेंडर के दाम हैं। देहरादून में 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमत अब 1022 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। पांच किलो के सिलेंडर की कीमत 376, 10 किग्रा की कीमत 729 रुपये है। इसी तरह 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2397.50 रुपये है। कमर्शियल गैस के पांच किलो के सिलेंडर की कीमत 1608 हो गई है।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।