ग्राफिक एरा में ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज का इंडक्शन शुरू
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज डिपार्टमेंट के नए छात्र छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम ‘प्रज्ञान’ नाम से शुरू हो गया। ‘प्रज्ञान’ इंडक्शन प्रोग्राम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि हर छात्र अपने भीतर असीम संभावनाएं लेकर विश्वविद्यालय की दहलीज पर कदम रखता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि समर्पण, जिज्ञासा और निरंतर सीखने का भाव ही इन संभावनाओं को असाधारण उपलब्धियों में बदलता है। इंडक्शन प्रोग्राम में आइस ब्रेकिंग गतिविधियों ने शुरुआती झिझक को जल्द ही उत्साह और अपनत्व में बदल दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
संवाद, रचनात्मक गतिविधियों और इंटरैक्टिव सत्रों के बीच छात्र छात्राओं ने नए मित्र बनाए और अपने विभाग, फैकल्टी तथा विश्वविद्यालय की कार्यसंस्कृति से परिचित हुए। कार्यक्रम में डिपार्टमेंट हेड डा. विजय नेगी के साथ डा. प्रभा लामा , डा.भारती शर्मा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



