Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

टी-20 विश्वकप में भारत का सफर अफगानिस्तान पर निर्भर, अफगानिस्तान की जीत को दुआएं, राशिद खान बोले-मत करो चिंता

देरी से ही सही, लेकिन अब भारतीय टीम टी-20 विश्वकप में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि अंक तालिका में भारतीय टीम तीसरे नंबर पर है, लेकिन नेट रन रेट में टीम सबसे ऊपर पहुंच गई है।

देरी से ही सही, लेकिन अब भारतीय टीम टी-20 विश्वकप में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि अंक तालिका में भारतीय टीम तीसरे नंबर पर है, लेकिन नेट रन रेट में टीम सबसे ऊपर पहुंच गई है। शुक्रवार को भारतीय टीम ने जारी टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने के अपनी उम्मीद को और भी मजबूती दे दी है। भारत ने स्कॉटलैंड के गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि अब रन रेट का झमेला ही खत्म हो गया। भारत ने पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान, तीनों टीमों को रन रेट के मामले में पीछे छोड़ दिया है। अब भारत से सिर्फ ये ही दुआएं निकल रही हैं कि किसी तरह अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को अपने अगले मुकाबले में हरा दे। इस समय भारत का रन रेट +1.619 है।
भारत में जितने लोग अफगानिस्तान की जीत के लिए दुआएं और प्रार्थना कर रहे हैं, शायद ही उतने अफगानिस्तान के लोग कर रहे होंगे। भारत में क्रिकेट का जूनून लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मैच 7 नवंबर को आबूधाबी में खेला जाएगा। ये मैच ही तय करेगा कि भारत विश्व कप के सेमीफाइनल तक जाएगा या उसका सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।
अभी से ये मैच ट्विटर पर ट्रेंड (#AfgvsNZ) करने लगा है। इस मैच का इंतजार जितना शायद अफगानिस्तान के लोग नहीं कर रहे होंगे, उससे कहीं ज्यादा लोग भारत में कर रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने तो लता मंगेशकर द्वारा गाया हुआ गाना “एक तू ही भरोसा, एक तू ही सहारा ” के वीडियो के साथ लिखा है कि “NOV 7” और हाथ जोड़ने वाला सिंबल यूज किया है। एक यूजर ने लिखा है अफगानिस्तान ही हमारे लिए आखिरी उम्मीद है, एक फोटो शेयर की है और लिखा है कि 1.3 Billion लोग अफगानिस्तान के साथ हैं।
जानिए राशिद खान ने क्यों कहा- मत करो चिंता
इससे पहले 4 नवंबर को भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने ये इच्छा जताई थी कि भारत के फीजियो अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान की मदद करें। उसके लिए राशिद खान ने अश्विन को जवाब दिया है कि भाई आप चिंता मत करो हमारे फीजियो उनका अच्छे से ध्यान रख रहे हैं। अब भारत को इस वर्ल्डकप में अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो सिर्फ अफगानिस्तान की जीत ही एकमात्र रास्ता है और अफगनिस्तान की जीत के लिए भारत में प्रार्थना का दौर अभी से शुरू हो चुका है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।