Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 13, 2026

भारतीय महिला टीम ने हॉकी के डबल हैडर में ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड को 2-1 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और ओलंपिक चैपिंयन नीदरलैंड को मात देने में सफलता पाई है।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और ओलंपिक चैपिंयन नीदरलैंड को मात देने में सफलता पाई है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने दो मैचों के एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) प्रो लीग के पहले मुकाबले में ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड को 2-1 से हरा दिया। भारत ने नेहा (11वें मिनट) और सोनिका (28वें मिनट) के पेनल्टी कार्नर से किये गये गोल के दम पर मध्यांतर तक 2-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। मध्यांतर के बाद मैच के 40वें मिनट में जेनसेन यिब्बी की पेनल्टी कॉर्नर पर किये गये गोल की मदद से नीदरलैंड ने हार के अंतर को कम किया। यह एफआईएच प्रो लीग में भारत की चौथी जीत है।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में चल रहे मुकाबलों के लिए नीदरलैंड यहां दूसरे दर्जे की टीम के साथ आया है। भारतीय टीम ने तीन अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में शानदार प्रदर्शन किया। तोक्यो ओलंपिक टीम के अहम सदस्य रहे लालरेम्सियामी, सलीमा टेटे और शर्मिला देवी जूनियर विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका में है। नीदरलैंड की टीम ओलंपिक चैम्पियन है, लेकिन उसकी इस टीम में तोक्यो दौरे पर गया कोई खिलाड़ी नहीं है। उसने तोक्यो ओलंपिक में भारत को 5-1 से हराया था। इस जीत ने भारतीय टीम सात मैचों में 15 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है, जबकि नीदरलैंड इतने ही मैचों में 17 अंकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। शनिवार को होने वाले दूसरे मुकाबले में दोनों टीमें फिर आमने-सामने होंगी। नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए दस मुकाबलों में भारतीय टीम की ये दूसरी जीत है, जबकि 48 साल में ये भारतीय टीम की पहली जीत है।