Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 1, 2026

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने 16 साल की उम्र में दोहराया कारनामा, साल में दूसरी बार विश्व चैंपियन को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने 16 साल की उम्र में अपना कारनामा दोहराया। उन्होंने इस साल दूसरी बार मैग्नस कार्लसन को हराकर मौजूदा चेसेबल मास्टर्स के पांचवें दौर में विश्व चैंपियन से बेहतर प्रदर्शन किया।

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने 16 साल की उम्र में अपना कारनामा दोहराया। उन्होंने इस साल दूसरी बार मैग्नस कार्लसन को हराकर मौजूदा चेसेबल मास्टर्स के पांचवें दौर में विश्व चैंपियन से बेहतर प्रदर्शन किया। इस साल की शुरुआत में, प्रज्ञानानंद ने कार्लसन को हराया था और अब तीन महीने के बाद उन्होंने एक बार फिर कार्लसन से बेहतर परफॉर्मेंस कर बड़ा धमाका कर दिया है।
चेसेबल मास्टर्स एक 16-खिलाड़ियों का ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट है। इसमें कार्लसन और प्रज्ञानानंद के बीच मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, लेकिन कार्लसन ने अपने 40वें मूव पर एक बड़ी गलती की। इसका फायदा प्रज्ञानंद ने उठाया और कार्लसन को मात देने में कामयाबी पाई।

बता दें कि इसी साल प्रज्ञानानंद ने फरवरी में एयरथिंग्स मास्टर्स ऑनलाइन रैपिड टूर्नामेंट में कार्लसन को हराने का कमाल किया था। चेसेबल मास्टर्स टूर्नामेंट के बारे में बात करें तो दूसरे दिन के बाद कार्लसन 15 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि प्रज्ञानानंद 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। चीन के वेई यी 18 के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं, इसके बाद डेविड एंटोन हैं जिनके पास 15 का स्कोर है।