Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

भारतीय क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा का इस्तीफा, 40 दिन में खत्म हुआ दूसरा कार्यकाल

भारतीय क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा बीसीसीआइ सचिव जय शाह को भेजा। जय शाह ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। चेतन शर्मा स्टिंग विवाद में फंस गए थे। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर स्टिंग ऑपरेशन में इंजेक्शन वाली बात कही थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हाल ही में चेतन शर्मा का एक स्टिंग ऑपरेशन सामने आया था। इसके बाद काफी विवाद हुहुआ था। चेतन शर्मा 7 जनवरी 2023 को ही दोबारा बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर बने थे। यह उनका दूसरा कार्यकाल था, लेकिन इस बार 40 दिन में ही उनका यह कार्यकाल खत्म हो गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये है प्रकरण
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआइ) के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा मंगलवार को एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में फंस गए थे। भारतीय टीम के चयन मसलों से जुड़े मामलों का कथित तौर पर खुलासा करने के कारण उनकी मुसीबत बढ़ गई थी। उन्होंने कई खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर भी सवाल उठा दिए थे। बीसीसीआइ ने हाल में चेतन को दूसरी बार चयन समिति का अध्यक्ष बनाया था। इससे पहले उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्वकप में भारतीय टीम के लचर प्रदर्शन के बाद हटा दिया गया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

चेतन शर्मा को जी न्यूज़ के स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कथित तौर पर कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के साथ बातचीत का भी खुलासा किया है। शर्मा ने आरोप लगाया के खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जल्द वापसी के लिए इंजेक्शन लेते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने यह भी आरोप लगाया था कि सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम प्रबंधन के बीच मतभेद थे। बुमराह अभी टीम से बाहर हैं और उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और उसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेलने की संभावना नहीं है। शर्मा ने यह भी आरोप लगाया था कि पूर्व कप्तान विराट कोहली और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच अहं की लड़ाई थी।