Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 3, 2026

इंडीयन बुक ऑफ रिकॉर्ड ने वैज्ञानिक डॉ. बृज मोहन शर्मा को इंडीयन एक्सेलेंसी अवार्ड से नवाजा

इंडीयन बुक ऑफ रिकॉर्ड ने स्पेक्स के वैज्ञानिक डॉ. बृज मोहन शर्मा को इंडीयन एक्सेलेंसी अवार्ड से नवाजा है।

इंडीयन बुक ऑफ रिकॉर्ड ने स्पेक्स के वैज्ञानिक डॉ. बृज मोहन शर्मा को उनके पर्यावरण संरक्षण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, इसे सुरक्षित रखने के दृढ संकल्प और उनकी ओर से नवाचार को नई दिशा प्रदान करने, विज्ञान को हर घर तक पहुँचाने के प्रयासों के लिए इंडीयन एक्सेलेंसी अवार्ड से नवाजा है।
इस पुरस्कार को पार्सल से डॉ. शर्मा को भेजा गया। इसके बाद आज एक समारोह के जरिये उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें प्रदान किया। डॉ. बृज मोहन शर्मा के नाम पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र प्रेरणा एंव प्रोत्साहन के लिए कई राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय पुरस्कार दर्ज हैं।
डॉ. बृज मोहन शर्मा की ओर से विज्ञान प्रसारण के लिए कई नवाचारों को आम लोगों के मध्य प्रस्तुत किया गया है। कोविड-19 महामारी के काल में इनके नेतृत्व में 400 पीपीई किट 50 हजार से अधिक मास्क का वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर सैनेटाइजर डिसपेन्सर स्थापित किए। बेम्बू सेनेटाइजर स्टैंड का निर्माण किया।
वर्ष 2018 में उन्होंने स्पेक्स संस्था के माध्यम से ‘अबकी बार फलदार’ अभियान के अन्तर्गत 210000 फलदार पौधरोपण देहरादून जिले के विभिन्न विकासखंडों में कराया। अभियान 35000 परिवारो तक प्रत्यक्षतः पहुँचने में सफल रहा। 2013 आई केदारनाथ आपदा के दौरान केदारघाटी में सौर ऊर्जा संचालित एमरजेंसी लाईटों के निर्माण का प्रशिक्षण एवं वितरण से केदारघाटी को आपदा के दौरान जगमग किया। उनके दिशा निर्देशों पर डोईवाला व सहसपुर ब्लाक में ई-कचरा के प्रबन्ध पर कार्य चल रहा है। साथ ही जगह जगह बल्ब रिपेयरिंग की कार्यशाला स्थापित की गई हैं।