Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 28, 2026

कोरोना की पहली डोज देने में भारत ने अमेरिका को किया पीछे, अब तक लग चुकी है 17.2 करोड़ वैक्सीन

कोरोना के खिलाफ जंग में भारत का टीकाकरण अभियान के आने वाले दिनों में और जोर पकड़ने की संभावना है। इस वक्त भी भारत ने कोरोना की पहली डोज देने के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया।

कोरोना के खिलाफ जंग में भारत का टीकाकरण अभियान के आने वाले दिनों में और जोर पकड़ने की संभावना है। इस वक्त भी भारत ने कोरोना की पहली डोज देने के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया। ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका दिया जा रहा है, ताकि वैश्विक महामारी पर काबू पाया जा सके। इस बीच, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि भारत ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लेने वाले लोगों की संख्या के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही सरकार टीकाकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के काम में जुटी है।
पॉल ने कहा कि आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड टीके की कम से कम एक खुराक लेने वाले लोगों की संख्या 17.2 करोड़ हो गयी है। अमेरिका में यह संख्या 16.9 करोड़ है। हमने कोविड टीके की कम से कम एक खुराक लेने वाले लोगों की संख्या के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। यह आश्वस्त करता है कि हम टीका अभियान में लगातार सुधार कर रहे हैं और इसे तेज कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इसे और भी तेज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन का उच्च स्तर हासिल करने के लिए देश को कुछ और समय चाहिए। साथ ही उन्होंने आगाह किया कि जब पीक घट रहा है, तो लोग फिर से जनवरी और फरवरी वाला रवैया अपनाने लगे हैं। वायरस फिर से आ सकता है। वैक्सीनेशन का उच्च स्तर प्राप्त करने के लिए हमें कुछ और समय की जरूरत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोविड के नए मामलों में रोजाना गिरावट आ रही है। सात मई को संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आने के बाद से नए मामलों में करीब 68 प्रतिशत की कमी आयी है। उन्होंने कहा कि दस मई को कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या चरम पर पहुंचने के बाद से अब तक इनकी तादाद में 21 लाख से अधिक की कमी दर्ज की गयी है। सरकार ने कहा कि फिलहाल देश के 377 जिलों में कोविड-19 की संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम है। सात मई को समाप्त हुए सप्ताह में ऐसे जिलों की संख्या 92 थी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।