Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में बढ़त दर्ज, उत्तराखंड में राहत

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में बढ़त दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड में राहत है। बुधवार 17 अप्रैल की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 90 नये संक्रमित मिले। इस दौरान एक मरीज की मौत दर्ज की गई। इससे पहले मंगलवार 16 अप्रैल को 62 नए संक्रमित मिले थे और इस दौरान दो मौत दर्ज की गई थी। कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 533577 हो गई है। पिछले 24 घंटे के भीतर 84 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। ऐसे में स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा अब 44501644 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 570 है। मंगलवार को देशभर में 45 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 220,68,93,642 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में नहीं मिला नया संक्रमित
उत्तराखंड में मंगलवार 16 अप्रैल को कोरोना का नया संक्रमित नहीं मिला। इस दौरान एक मरीज कोरोना से स्वस्थ हुआ। इससे पहले सोमवार 15 अप्रैल को कोरोना के दो नए संक्रमित मिले थे और एक मरीज कोरोना से स्वस्थ हुआ था। राज्य में एक्टिव केस की संख्या तीन है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7778 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।