Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में बढ़त दर्ज, उत्तराखंड में फिर मिले संक्रमित

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में बढ़त देखी गई। वहीं, उत्तराखंड में भी नए संक्रमित मिले हैं। बुधवार छह मार्च की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 217 नए संक्रमित मिले। इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई। इससे पहले मंगलवार पांच मार्च को 135 नए संक्रमित मिले थे। कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 533499 पर स्थिर है। 24 घंटे के भीतर 189 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। ऐसे में स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा अब 44496104 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 1081 हो गई है। मंगलवार को देशभर में 133 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 220,68,07,248 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मिले तीन नए संक्रमित
उत्तराखंड में मंगलवार पांच मार्च को कोरोना के तीन नए संक्रमित मिले। इस दौरान दो मरीज स्वस्थ हुए। इससे पहले सोमवार चार मार्च को कोरोना का नया संक्रमित नहीं मिला था। ऐसे में राज्य में एक्टिव केस की संख्या नौ हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7770 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।