Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में बढ़ोत्तरी दर्ज, उत्तराखंड में कोरोना ने तोड़ा दम

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड में राहत है और लगातार चौथे दिन कोई नया संक्रमित नहीं मिला। शनिवार चार फरवरी की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 124 नए मरीज मिले। इस दौरान चार लोगों की मौत दर्ज की गई। अब कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 530745 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 96 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक कुल 44150713 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 1792 है। शुक्रवार को देशभर में 165769 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2205609051 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शुक्रवार तीन फरवरी को कोरोना के 99 नए संक्रमित और शून्य मौत, गुरुवार दो फरवरी को कोरोना के 128 नए संक्रमित और एक मौत, बुधवार एक फरवरी को कोरोना के 111 नए संक्रमित और मौत शून्य, मंगलवार 31 जनवरी को कोरोना के 65 नए संक्रमि और मौत शून्य, सोमवार 30 जनवरी को कोरोना के 80 नए संक्रमित और शून्य मौत, रविवार 29 जनवरी को कोरोना के 109 नए संक्रमित और एक मौत, शनिवार 28 जनवरी को कोरोना के 93 नए संक्रमित और शून्य मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में लगातार चौथे दिन भी नहीं मिला संक्रमित
उत्तराखंड में कोरोना दम तोड़ता नजर आ रहा है। लगातार चौथे दिन भी कोरोना का कोई संक्रमित नहीं मिला। वहीं, 29वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शुक्रवार तीन फरवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना का एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। इससे पहले लगातार तीन दिन भी कोई संक्रमित नहीं मिला था। यदि टीकारण की बात की जाए तो शुक्रवार को 281 केंद्रों में 4673 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी)-2023.02.03 Health Bulletin

कोरोना से अब तक 7753 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104663 है। इनमें से 100516 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या सात है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7753 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 335 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। मौत की दर 0.32 फीसद है। रिकवरी दर 96.04 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।