भारत में फिर दर्ज की गई कोरोना के नए केस में बढ़ोत्तरी, उत्तराखंड में फाइल में दबी एक मौत निकली बाहर
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। एक बार फिर से कोरोना के नए केस में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। ये बढ़ोत्तरी एक दिन पहले के मामलों से 24.7 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, ऐसा लगातार दूसरा दिन है, जब कोरोना के केस फिर से बढ़े हैं। गुरुवार 30 सितंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 23529 मामले दर्ज हुए हैं। इस अवधि में 311 लोगों की कोरोना से जान चली गई। अब देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 33739980 हो चुकी है। देश में कोरोना से अबतक 4,48,062 मरीजों की मौत हो चुकी है।एक्टिव केस संक्रमण के कुल मामलों के 1 फीसदी से भी कम हैं। देश में कुल एक्टिव केस अभी 277020 पर हैं, जोकि 195 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं, रिकवरी रेट अभी 97.85 फीसद पर है। पिछले 24 घंटे में 28718 लोग कोविड से ठीक हुए हैं। अब तक संक्रमण से 33014898 लोग ठीक हो चुके हैं। टीकाकरण की बात की जाए तो पिछले 24 घंटो में वैक्सीन के 6534306 डोज दिए गए हैं। अब तक कुल 88.34 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। देश में अबतक कुल 56.89 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में बुधवार 29 सिंतबर को 18870 नए कोविड-19 केस और 378 मरीजों की मौत, मंगलवार 28 सितंबर को 18795 कोरोना के नए मरीज मिले और 179 मरीजों की मौत, सोमवार 27 सितंबर को कोविड-19 के 26041 नए केस और 276 लोगों की मौत, रविवार 26 सितंबर को कोरोना के 28326 नए संक्रमित मिले और 260 लोगों की मौत, शनिवार 25 सितंबर को कोरोना के 29616 नए मामले और 290 लोगों की मौत, शुक्रवार को कोरोना के 31382 नए मामले और 318 लोगों की मौत, गुरुवार 23 सितंबर को कोरोना के 31903 नए संक्रमित और 282 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड लगातार पांचवे दिन भी कोरोना से नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमतों की संख्या में कमी आई है। वहीं, अभी भी पुरानी मौत की सूचनाएं मिल रही हैं। अब एक बार फिर से 21 मई की मौत को आंकड़ों में जोड़ा गया है। ये मौत हरिद्वार जिले की है। राहत की बात ये है कि पांचवे दिन भी लगातार कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। बुधवार 29 सितंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 11 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार 28 सितंबर को 15 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 807 केंद्रों में 33823 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू पांच अक्टूबर की सुबह तक है।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2021.09.29 Health Bulletin
अब तक कुल 7394 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343530 हो गई है। इनमें से 329828 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 15 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 209 है। अब तक प्रदेश में कुल 7394 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.01 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। बुधवार को ब्लैक फंगस का एक केस मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 583 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 132 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 375 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।



