Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 2, 2026

चीनी मोबाइल कंपनी ओप्पो ग्रुप और Xiaomi के ठिकानों पर आयकर की ताबड़तोड़ छापेमारी

देश में काम कर रहीं चीनी मोबाइल कंपनियों पर इनकम टैक्स के क्रैकडाउन की खबर आई है। जानकारी है कि आयकर विभाग पूरे देश में चाइनीज मोबाइल कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है।

देश में काम कर रहीं चीनी मोबाइल कंपनियों पर इनकम टैक्स के क्रैकडाउन की खबर आई है। जानकारी है कि आयकर विभाग पूरे देश में चाइनीज मोबाइल कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। खबर है कि देश के कई बड़े शहरों में स्थित कई चाइनीज कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। आयकर विभाग की कार्रवाई आज सुबह 9 बजे से शुरू हुई है। विभाग दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, हैदराबाद और बैंगलोर में छापेमारी कर रहा है।
दरअसल, ऐसी खबर सामने आ रही है कि इन चाइनीज कंपनियों पर शेल कंपनियों के जरिये टैक्स चोरी का आरोप लगा है, जिनकी विभाग जांच कर रहा है। इन कंपनियों में चीनी मोबाइल कंपनी ओप्पो ग्रुप (Oppo Group) और Xiaomi ग्रुप है। विभाग ने समूहों से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों, निदेशकों , CFO सहित अन्य अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे हैं। इससे पहले भी यूपी के कई लोकेशन में ओप्पो समूह के ठिकानों पर रेड की थी।