ईद के त्योहार के मद्देनजर डीजीपी ने अधिनस्थ अधिकारियों को दिए निर्देश, भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर करें कठोर कार्रवाई
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जमात-उल-विदा और ईद-उल-फितर पर्व पर पुलिस व्यवस्था के सम्बन्ध में बैठक की। इस दौरान उन्होंने शांतिपूर्वक तरीके से त्योहार संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जमात-उल-विदा और ईद-उल-फितर पर्व को देखते हुए सभी जनपद प्रभारी सुपर एलर्ट मोड पर रहें।सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये जाएं। साथ ही उन्होंने असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और संवेदनशील स्थानों का दौरा करेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी जनपदों में थानाध्यक्ष, सीओ, एसडीएम, एसएसपी एवं जिलाधिकारी स्तर पर शांति समिति की गोष्ठी करा ली जाए।
डीजीपी ने कहा कि त्यौहार रजिस्टर का अध्ययन कर बीते वर्षों के सभी विवाद व मुकदमों की वर्तमान स्थिति को देखा जाए और उनका उचित समाधान कराया जाए। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर कड़ी नजर रखने के साथ ही भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों व किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही की जाए। भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों का तत्काल खंडन भी किया जाए।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






