Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों तक सिमटी बारिश, गर्मी से तप रहे मैदान, बढ़ता जाएगा पारा

उत्तराखंड में अब बारिश पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों तक सिमट गई है। हालांकि, पहाड़ों पर बारिश के दौर आठ जून तक भी जारी रहेगा। वहीं, मैदानी इलाके गर्मी से तपने लगे हैं। फिलहाल एक सप्ताह तक कोई राहत नहीं मिलने वाली है। साथ ही तापमान धीरे धीरे बढ़ता जाएगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार चार जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
कल पांच जून को भी इसी तरह का मौसम रहेगा। साथ ही उक्त जिलों के साथ अल्मोड़ा जिले में भी बारिश की संभावना है। सात जून तक सभी छह जिलों में बारिश होगी। हालांकि, सात जून को बारिश कुछ तेज हो सकती है। आठ जून को अल्मोड़ा को छोड़कर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। शेष जिले शुष्क रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
रविवार चार जून की सुबह 10 बजे देहरादून का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। पांच जून से लेकर नौ जून तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री से लेकर 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से लेकर 23 डिग्री तक रहने की संभावना है। 10 व 11 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है। इस बीच चार जून, सात जून को देहरादून में कहीं कहीं बादल रहेंगे। बाकी दिन मौसम साफ रह सकता है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।