Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

उत्तराखंड में रात के समय सर्दी का प्रकोप तेज, इस दिन से दून में छाएंगे बादल, फिलहाल बारिश के नहीं आसार

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 22 दिसंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान काफी कम होने से सुबह, शाम को रात को सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। दिन में धूप खिलने से राहत जरूर है। ये राहत तब है, जब कोई धूप में हो। कमरों के भीतर सर्दी हाथ पैर सुन्न करने वाली सर्दी महसूस हो रही है। फिलहाल एक सप्ताह तक बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि 23 दिसंबर से दून के आसमान में बादल छाने के आसार हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
रविवार 18 दिसंबर की सुबह करीब सवा 11 बजे देहरादून का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। अगले दो दिन 20 दिसंबर तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। हालांकि, 20 दिसंबर को देहरादून में बादल छाने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके बाद 21 दिसंबर को अधिकतम तापमान बढ़कर 22 डिग्री हो सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान घटकर आठ डिग्री हो सकता है। 22 दिसंबर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आ सकती है। 23 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक देहरादून में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री के करीब रह सकता है। ऐसे में रात को ठंड का प्रकोप बना रहेगा। फिलहाल 25 दिसंबर तक बारिश के कोई आसार नहीं है।