उत्तराखंड में बदरीनाथ सहित ऊंची चोटियां बर्फ से होने लगी लकदक, पहाड़ों में आज बारिश का अंतिम दिन, गिरा पारा
उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय जिलों में ऊंची चोटियों में बर्फबारी का सिलसिला चल रहा है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश का क्रम भी जारी है। बदरीनाथ में बर्फबारी से श्रद्धालु भी खुश नजर आए। आज गुरुवार 10 नवंबर को पहाड़ों में बारिश का अंतिम दिन है। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही इन जिलों में 3500 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की भी संभावना है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में तापमान गिर गया है। ऐसे में सुबह और शाम के समय सर्दी हो रही है। हालांकि, दिन में धूप के कारण सर्दी से कुछ राहत है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कल 11 नवंबर से लेकर 14 नवंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)तापमान की स्थिति
देहरादून में गुरुवार 10 नवंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में साफ है कि रात को सर्दी ज्यादा बढ़ जाएगी। कल भी इसी तरह का तापमान रहने की संभावना है। इसके बाद 12 नवंबर को तापमान गिरकर अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रह सकता है। इसके बाद भी 13 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। आज देहरादून में कहीं कहीं बादल रहेंगे। इसके बाद 13 और 14 नवंबर को भी बादल रहने की संभावना है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


