Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 12, 2026

महंगाई के इस दौर में उत्तराखंड में शिक्षा मित्रों को सरकार ने दी राहत, मानदेय में की गई बढ़ोत्तरी

महंगाई के इस दौर में उत्तराखंड मे पुष्कर सिंह धामी सरकार ने शिक्षा मित्रों को कुछ राहत दी है। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में नियत मानदेय पर कार्यरत शिक्षा मित्रों के मासिक मानदेय में पांच हजार रुपये की वृद्धि की गई है।

महंगाई के इस दौर में उत्तराखंड मे पुष्कर सिंह धामी सरकार ने शिक्षा मित्रों को कुछ राहत दी है। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में नियत मानदेय पर कार्यरत शिक्षा मित्रों के मासिक मानदेय में पांच हजार रुपये की वृद्धि की गई है। उन्हें 20 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। हालांकि शिक्षकों के लिए इतनी राशि काफी कम है। क्योंकि महीने का इतना वेतन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का होता है। नियमितिकरण और मानदेय बढ़ाने की मांग लंबे समय से शिक्षा मित्र कर रहे थे।
सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में नियत मानदेय पर कार्यरत शिक्षा मित्रों को 15 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा था। शिक्षा मित्र लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में 18 दिसंबर, 2021 को शासन को पत्र भेजा था। इसमें मानदेय को बढ़ाने की पैरवी की गई थी।
अब शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव पर राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद आदेश जारी किया गया है। इससे करीब साढ़े सात सौ शिक्षा मित्रों को लाभ होगा। शिक्षा मित्रों की बड़ी संख्या को डीएलएड और टीईटी उत्तीर्ण होने के बाद प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर समायोजित किया जा चुका है। शेष रह गए शिक्षा मित्रों को रिक्त पदों पर समायोजित करने में वरीयता देने का भरोसा सरकार दे चुकी है।

 

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।