ग्राफिक एरा में छात्रों और शिक्षकों ने तैयार किया 30 फुट के रावण का पुतला, जलाकर मनाई विजयदशमी
देहरादून में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में धूम धाम से मनाई गई विजय दशमी। 30 फुट के रावण को जलाकर छात्र छात्राओं ने बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया। दशहरे के अवसर पर ग्राफिक एरा के शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने मिलकर रावण का पुतला तैयार किया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एल्यूमिनियम वायर और पेपर का इस्तेमाल करके पुतले को दस सिर वाले रावण का आकार दिया गया। इसका वज़न लगभग पांच सौ किलो था। रावन दहन होते ही छात्र छात्राओं ने जय श्री राम के नारे लगाए और एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इसके बाद ढोल नगाड़ों पर खूब नाचे छात्र छात्राएं। इस मौके पर कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, शिक्षक और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



