Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 23, 2026

देहरादून ड्राइवर कंडक्टर यूनियन (सीटू) के चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित, जीतेंद्र पुंडीर बने अध्यक्ष

देहरादून में ड्राइवर कंडक्टर यूनियन (सीटू) के वार्षिक चुनाव में सारे पधाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इस दौरान सर्वसम्मति से जीतेंद्र पुंडीर को अध्यक्ष और योगेश कुमार को महामंत्री चुनाव गया।

देहरादून में ड्राइवर कंडक्टर यूनियन (सीटू) के वार्षिक चुनाव में सारे पधाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इस दौरान सर्वसम्मति से जीतेंद्र पुंडीर को अध्यक्ष और योगेश कुमार को महामंत्री चुनाव गया। चुनाव अधिकारी लेखराज की देखरेख में आयोजित चुनाव में आपसी सहमति बनाई गई और बाद में सभी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी गई।
विदित हो कि यूनियन के चुनाव के लिए चार जनवरी को चुनाव कमेटी का गठन किया गया था। इसमें लेखराज को चुनाव अधिकारी, रविन्द्र नौडियाल को सहायक चुनाव अधिकारी बनाने के साथ ही कृष्ण गुनियाल, राम सिंह भंडारी, दया किशन पाठक, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट को कमेटी में रखा गया। 6 जनवरी 2022 से नामांकन किया गया और 10 जनवरी 2022 को नाम वापसी की अन्तिम तिथि थी। नामांकन पत्रों की जांच करने पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री पद के 2-2 प्रत्याशियों ने तथा कोषाध्यक्ष पद के लिये 3 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया गया था। महामंत्री पद के लिये एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। नाम वापसी की तिथि 10 जनवरी 2022 को
प्रमोद सिंह अध्यक्ष पद, अमजद अली उपाध्यक्ष पर, शुशान्त तिवारी संयुक्त मंत्री पद, रमेश चन्द्र
सैनी, मासूम अली ने कोषाध्यक्ष पद ने नाम वापस ले लिया था।
इसके बाद आज मतदान की तिथि में जितेन्द्र पुंडीर को आध्यक्ष, प्रदीप को उपाध्यक्ष, योगेश कुमार को महामन्त्री, असलम को संयुक्त मंत्री, विनोद कुमार कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इनकी घोषणा चुनाव अधिकारी लेखराज ने की। घोषणा के पश्चात सहायक चुनाव अधिकारी का रविन्द्र नौडियाल ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को एक साथ पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *