Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 19, 2026

कोरोना विस्फोटः उत्तराखंड में कोरोना का टेस्ट कराने वाला हर आठवां व्यक्ति संक्रमित, दो की मौत

उत्तराखंड में कोरोना का हमला लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना का टेस्ट कराने वाला हर आठवां व्यक्ति अब संक्रमित निकल रहा है। वहीं, कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या भी 14 हजार से पार पहुंच गई है।

उत्तराखंड में कोरोना का हमला लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना का टेस्ट कराने वाला हर आठवां व्यक्ति अब संक्रमित निकल रहा है। वहीं, कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या भी 14 हजार से पार पहुंच गई है। शनिवार को प्रदेश में कोरोना से दो मरीजों की जान भी चली गई। उत्तराखंड में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। शनिवार 15 जनवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3848 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शुक्रवार 14 जनवरी को 3200 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार को 1107 केंद्रों में 41181 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.01.15 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7440 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 367272 हो गई है। इनमें से 337537 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 1184 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 14892 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7440 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.03 फीसद है। रिकवरी रेट 91.90 है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।