Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

भारत में फिर 40 हजार से कम मिले कोरोना के नए संक्रमित, उत्तराखंड के दो जिलों में नहीं मिले संक्रमित

भारत में भले ही कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ गई है, लेकिन नए कोरोना संक्रमितों के आंकड़े पिछले कई दिनों से 40 हजार के आसपास रह रहे हैं। शनिवार को फिर 40 हजार से कम कोरोना के संक्रमित मिले।

भारत में भले ही कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ गई है, लेकिन नए कोरोना संक्रमितों के आंकड़े पिछले कई दिनों से 40 हजार के आसपास रह रहे हैं। शनिवार को फिर 40 हजार से कम कोरोना के संक्रमित मिले। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार 17 जुलाई की सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे के भीतर  38,079 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस अवधि में 560 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश भर में अब तक 3022792 मरीज कोरोना महामारी से उबर चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 42 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज दी गई हैं। भारत में अब तक करीब 40 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई है। इससे एक दिन पहले 16 जुलाई को 38949 नए कोविड-19 केस दर्ज किए गए गए थे। इस दौरान 542 मरीजों की वायरस के चलते मौत हुई है। गुरुवार 15 को 41806 नए केस सामने आए और 581 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमित 40 से कम
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है। 16 जुलाई शुक्रवार की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में 39 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में एक संक्रमित की मौत हुई। एक दिन पहले गुरुवार 15 जुलाई को 55 नए संक्रमित मिले थे। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई थी। कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब 20 जुलाई की सुबह छह बजे तक है।
अब तक कुल 7355 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341401 हो गई है। इनमें से 327346 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 32 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 698 रह गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7355 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 है। रिकवरी 95.88 फीसद है।
ब्लैक फंगस से मौत बढ़ा रही चिंता
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस भी घटने लगे हैं। 16 जुलाई को ब्लैक फंगस के दो नए केस मिले। 24 घंटे के दौरान किसी की मौत नहीं हुई। वहीं, 3 मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 536 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 110 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 148 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में गुरुवार 15 जुलाई को 55 नए संक्रमित मिले थे। बुधवार 14 जुलाई को कोरोना के 33 नए संक्रमित, मंगलवार 13 जुलाई को 44 नए कोरोना संक्रमित, सोमवार 12 जुलाई को 51 नए संक्रमित, रविवार 11 जुलाई को 42 नए संक्रमित, शनिवार 10 जुलाई को 49 नए संक्रमित, शुक्रवार नौ जुलाई को कोरोना के 65 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
टीकाकरण में उतार चढ़ाव
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार 644 केंद्रों में 59942 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। गुरुवार 15 जुलाई को 535 केंद्र में 63385 लोगों को, बुधवार 14 जुलाई को 378 केंद्र में 61701 लोगों को, मंगलवार 13 जुलाई को 370 केंद्र में 29486 लोगों को, सोमवार 12 जुलाई को 346 केंद्रों में 24361 लोगों को कोरोना का टीके लगाए गए। रविवार 11 जुलाई को 227 केंद्र में 18394 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शनिवार 10 जुलाई को 321 केंद्रों में 24369 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।