Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 13, 2026

भविष्य मे गैरसैंण मे ही आयोजित होंगे उत्तराखंड सरकार के ग्रीष्मकालीन सत्र: महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड भाजपा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के आगामी सभी ग्रीष्मकालीन सत्र गैरसेण में आयोजित किये जायेंगे। सरकार की नीति इसे लेकर स्पष्ट है। सरकार गैरसैंण मे मजबूत आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है। गौरतलब है कि पिछले साल चारधाम यात्रा का हवाला देकर ग्रीष्मकालीन सत्र को गैरसैंण की बजाय देहरादून में आयोजित किया गया था। इस पर सरकार की किरकिरी हुई थी। साथ ही विपक्ष ने इसे लेकर बीजेपी सरकार को आढ़े हाथों लिया था। लोगों का कहना था कि जब ग्रीष्मकालीन सत्र देहरादून में ही आयोजित किया जाना था तो गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी क्यों घोषित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस बार विधानसभा का सत्र गैरसैंण में प्रस्तावित है। ये सत्र 13 मार्च से शुरू होगा। 15 मार्च को प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा। इसकी अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज के दिन 4 मार्च 2020 को भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप गैरसेण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया, लेकिन कोविड की अप्रत्याशित परिस्थितियाँ और चार धाम यात्रा व्यस्तता के चलते वहाँ बजट सत्र आयोजित करने में व्यवधान आया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि अब धामी सरकार इस बार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है कि अब प्रत्येक वर्ष ग्रीष्मकाल में आयोजित होने वाले सत्र वहाँ आयोजित किए जाएँगे। साथ ही सत्र व उससे संबन्धित कामकाज में कोई दिक्कत न आए उसके निवारण हेतु गैरसेण मे ऐसा आधारभूत ढांचा बनाया जाएगा जो पूरे ग्रीष्मकाल में वहाँ मौजूद रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदेश अध्यक्ष ने जोशीमठ आपदा प्रभावितों को मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू होने पर संतोष जताते हुए अन्य सभी लोगों को बढ़े हुए सर्किल रेट पर पुनर्वास का भरोसा दिलाया। उन्होने कहा, देश में पहली बार किसी आपदा में मुआवजा या पुनर्वास की प्रक्रिया इतने कम समय में शुरू की गयी है। ज़मीनों को लेकर अभी कुछ प्रक्रिया अंतिम चरण में है और यथाशीघ्र उन्हे भी बढ़े हुए सर्किल रेट से मुआवजा दिया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भट्ट ने मुख्यमंत्री के साथ हुई विधायकों की बैठक में विपक्ष को नहीं बुलाने पर स्पष्ट किया कि दोनों पक्षों के साथ सामूहिक बैठक के बजाय अलग मुलाक़ात की जायेगी। शीघ्र ही कॉंग्रेस व अन्य विधायकों के साथ बैठक आयोजित कर उनके सुझाव लिए जाएँगे। दायित्व बांटने के सवाल पर उन्होने कहा कि हम भारतीय संस्कृति व रीति रिवाजों को मानने वाली पार्टी है, लिहाजा होलाष्टक समाप्त होने और होली के बाद सबको शुभ सूचना मिल जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रभारी मंत्रियों के प्रवास को लेकर विपक्ष के आरोपों को मिथ्या बताते हुए उन्होने कहा कि सभी मंत्री जिलों में पहुँच रहे हैं। सब जानते है कि हमारी पार्टी के भी लगातार जिले संगठनों की बैठकें, मन की बात कार्यक्रम, बूथ सशक्तिकरण बैठकें और इसी तरह के अन्य सभी कार्यक्रमों में वे शामिल हो रहे है। इसी दौरान वह कार्यकर्ताओं से भी मिलते है और जनता की समस्याओं को सुनने व अधिकारियों को निर्देश का काम भी कर रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होने भर्ती प्रक्रिया में सीबीआई जांच के सवाल पर कहा कि देश के सबसे सख्त नकल कानून लाने का राज्य की जनता आभार और स्वगत कर रही है। बेहतर होता विपक्ष भी सकारात्म्क रुख अपनाता। सीबीआई जांच के सवाल पर उन्होंने कहा कि युवा हाईकोर्ट के जज की निगरानी में हो रही एसआईटी जांच से संतुष्ट है जिस पर स्वयं माननीय न्यायालय भी सहमति जता चुका है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *