Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

दादी की नजर के सामने ही सात साल की मासूम को उठा ले गया हैवान, किया दुष्कर्म, लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

दादी के सामने ही एक हैवान सात साल की मासूम को उठा ले गया। दादी ने शोर मचाया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। कुछ देर बाद जब बच्ची मिली तो पता चला कि उससे दुष्कर्म किया गया।

दादी के सामने ही एक हैवान सात साल की मासूम को उठा ले गया। दादी ने शोर मचाया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। कुछ देर बाद जब बच्ची मिली तो पता चला कि डंपर चालक ने उससे दुष्कर्म किया गया। इस पर आरोपी को लोगों ने पकड़कर पीट डाला। साथ ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर क्षेत्र के रम्पुरा की है। यहां एक मासूम रविवार की शाम को घर के आंगन में खेल रही थी। साथ ही उसकी दादी भी थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और मासूम को उठा ले गया। इस पर दादी ने शोर मचाया। आसपास के लोग जमा हुए और उसकी तलाश की। रात करीब आठ बजे के करीब मासूम रोते हुए घर पहुंची। उसने बताया कि उसकी पिटाई की गई। साथ ही उससे दुष्कर्म किया गया।
इस पर स्थानीय लोगों ने आरोपी की खोजबीन की। उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर डाली। आरोपी की पहचान बंटी ठाकुर के रूप में की थी। उसे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम ग्राम अहमदाबाद, थाना बिलासपुर, रामपुर निवासी बंटी ठाकुर पुत्र जगदीश ठाकुर बताया। बताया कि वह चार-पांच माह से क्षेत्र में मकान खरीदकर रह रहा था।