Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

सांसद अनिल बलूनी की मुहिम रंग लाई तो उत्तराखंड में जल्द खुलेगा केंसर अस्पताल

राज्य सभा सांसद बलूनी की मुहिम रंग लाई तो उत्तराखंड में जल्द ही केंसर अस्पताल खुलेगा। ये अस्पताल टाटा ट्रस्ट की ओर से खोला जाएगा। इसके लिए प्रयास शुरू हो चुके हैं। वहीं, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा ने भी उत्तराखंड में केंसर अस्पताल खोलने के लिए सहमति दे दी है। इस संबंध में उन्होंने अनिल बलूनी को पत्र भी भेजा है। अनिल बलूनी ने ये बातें आज फेसबुक में वीडियो पोस्ट करके शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने रतन टाटा की ओर से भेजा गया पत्र भी फेसबुक में शेयर किया है।
गौरतलब है कि पिछले साल अनिल बलूनी भी कैंसर से पीड़ित थे। कैंसर से जंग जीतकर वह स्वस्थ हुए। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि मुंबई में मेरा इलाज जब चल रहा था तो मैने मसहूस किया कि उत्तराखंड के गरीब भाई बहनों का क्या होगा। वहां तो कैंसर जैसी बीमारी के इलाज की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में उन्हें भी केंसर से लड़ने के लिए ऐसा इलाज मिलना चाहिए।
इसके बाद उन्होंने संकल्प लिया और इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए। इस संबंध में टाटा हॉस्पिटल और टाटा ट्रस्ट के लोगों ने उनकी बातचीत होती रही। अनिल बलूनी ने बताया कि अब टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा का पत्र उन्हें मिला। इसमें उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अच्छा केंसर अस्पताल खोलने में सहयोग किया जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी इस दिशा में प्रयासरत है। जुलाई 2017 में सरकार ने इस संबंध में टाटा ट्रस्ट के साथ एमओयू भी साइन किया था। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं उत्तराखंड का बेहतरीन संस्थान खोलेंगे समय समय पर इसकी प्रगति से अवगत कराता रहूंगा।

हालांकि उत्तराखंड में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में पहले से ही केंसर रिसर्च इंसीट्यूट है। टाटा ट्रस्ट की ओर से यदि यहां प्रयास होते हैं तो उत्तराखंड में दो दो अस्पताल हो जाएंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।