एसआरएचयू में आईईईई रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन सोसाइटी स्टूडेंट ब्रांच चैप्टर का गठन, छात्रों को अनुसंधान के मिलेंगे नए अवसर
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (SRHU) जॉलीग्रांट में तकनीकी शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। विश्व की प्रतिष्ठित तकनीकी संस्था इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स (आईईईई) द्वारा विश्वविद्यालय में IEEE रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन सोसाइटी स्टूडेंट ब्रांच चैप्टर की स्थापना की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
IEEE की ओर से प्राप्त आधिकारिक पत्र के अनुसार, एसआरएचयू में इस स्टूडेंट ब्रांच चैप्टर के गठन से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। इस अवसर पर IEEE ने विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधि शुभम गंगारी को पत्र प्रेषित कर बधाई दी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस चैप्टर के गठन से विश्वविद्यालय के छात्रों को रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं अन्य उभरती तकनीकों के क्षेत्र में सीखने और शोध करने के व्यापक अवसर प्राप्त होंगे। इसके माध्यम से छात्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से जुड़ सकेंगे तथा तकनीकी नवाचार, कार्यशालाओं, सेमिनारों और विभिन्न प्रोजेक्ट गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर अपनी क्षमताओं का विकास कर पाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह उपलब्धि न केवल तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि छात्रों को वैश्विक शैक्षणिक एवं तकनीकी नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


