Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

हाईकोर्ट की नई बेंच के लिए आईडीपीएल ऋषिकेश सबसे उपयुक्त: गोगी

देहरादून महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय की नई बेंच के लिए आईडीपीएल ऋषिकेश सबसे उपयुक्त स्थान है। राज्य सरकार को उच्च न्यायालय की खंडपीठ के निर्णय को तत्काल लागू करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. गोगी ने यह भी तर्क दिया कि अगले पचास से सौ वर्षों की कल्पना करते हुए साठ से सौ जजों वाली हाइकोर्ट के लिए जितनी अतिरिक्त भूमि चाहिए, वह आईडीपीएल में उपलब्ध है। साथ ही वादी, वकील, अधिकारियों और न्यायाधीशों की आवासीय सुविधा, एयर, सड़क, रेल कनैक्टिविटी के हिसाब से भी सभी सुविधाएं ऋषिकेश में हैं। खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि नैनीताल के पर्यावरण व उसके पर्यटन केंद्रित स्वरूप और नैसर्गिक सुंदरता बचाने के लिए भी हाइकोर्ट की नई बेंच की स्थापना की आवश्यकता है। हाइकोर्ट में अधिकांश यानी लगभग सत्तर प्रतिशत मामले गढ़वाल मंडल से आते हैं। इसलिए वादियों की सुविधा के लिए भी यह कदम आवश्यक है। नैनीताल और समीपवर्ती क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के अनुरूप हाईकोर्ट का मुख्य परिसर नैनीताल ही बना रहे, बस एक बेंच ऋषिकेश में स्थापित हो जाये तो आम जनता को बहुत सहूलियत होगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।